क्या आप अपनी समग्र आईडी में परिवार के सदस्य को जोड़ना चाहते है तो घर बैठे ही ऑनलाइन Samagra ID में New Family memebr जोड़ सकते है | यह लेख पढ़कर आप आसानी से अपने परिवार के सदस्य का नाम समग्र आईडी में जोड़ पायेंगे |
नाम और मोबाइल से समग्र आईडी जाने | Samagra e-KYC करे |
Samagra ID डाउनलोड/प्रिंट करे | समग्र आईडी प्रोफाइल अपडेट करे |
विषय | Add New Family Member – नया परिवार सदस्य जोड़े (SSSM ID) |
पोर्टल | समग्र पोर्टल (Samagra Portal) |
अधिकृत वेबसाइट | samagra.gov.in |
सबसे पहले आपको समग्र परिवार आईडी में सदस्य जोड़ने के लिये अधिकृत समग्र पोर्टल पर जाना है उसके बाद सदस्य पंजीकृत करे इस विकल्प पर क्लिक करे |
Add Member – सदस्य जोड़े
सदस्य जोड़े इस पेज पर आने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे जो समग्र आईडी से लिंक है | अगर आपका मोबाइल लिंक नहीं है तो आप समग्र eKYC करके लिंक कर सकते है | बादमे Captcha कोड डालकर ओ टी पी जनरेट करे बटन पर क्लिक करे |
आपके मोबाइल पर जो OTP प्राप्त हुआ है उसे दर्ज करे और ओ टी पी सत्यापित करे बटन पर क्लिक करे |
अब आपके सामने आपकी समग्र आईडी उसके साथ परिवार की जानकारी और परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखेगी | अब आपके सामने आपकी समग्र आईडी उसके साथ परिवार की जानकारी और परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखेगी |
सदस्य जोड़ने के लिये आपको दी विकल्प दिये जायेंगे इनमे से अपने हिसाब कोई कोई एक विकल्प चुने |
- सदस्य जोड़े ५ वर्ष तक (आधार के बिना)
- सदस्य जोड़े आधार के साथ
सदस्य जोड़े का विकल्प चुनने के बाद आधार और वर्चुअल आईडी इनमे से कोई एक पर्याय चुनकर (हमने आधार चुना है) संख्या दर्ज करे | उसके बाद आधार ओटीपी या फिर फिंगर प्रिंट इनमे से कोई एक पर्याय चुनकर (हमने आधार OTP चुना है) OTP का अनुरोध करे बटन पर क्लिक करे | बादमे मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करे और स्वीकार करे बटन पर क्लिक करे |
अब आपके सामने आधार के हिसाब से सदस्य की जानकारी आ जायेगी इसमें आपको सदस्य का नाम (हिंदी में) मुखिया के साथ रिश्ता, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, धर्म और जाती प्रमाणपत्र ये सब जानकारी दर्ज करनी है | उसके बाद व्हाट्सअप सुचना और Consent पर टिक मार्क करके सदस्य जोड़े बटन पर क्लिक करे |
आखिर में आपके सामने Success का मैसेज आयेगा इसमें सदस्य की जानकारी सफलता पूर्वक सेव कर ली गई है |